हिंसा के जरिये राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना अस्वीकार्य: भाजपा


जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी ंिनदा करते हुए घटना की गहन जांच की मांग की और कहा कि ‘हिंसा के जरिए राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।”
अब्दुल्ला बुधवार रात जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में एक शादी समारोह से बाहर निकल रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने पीछे से उन पर कथित तौर पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान अब्दुल्ला के साथ उपमुख्यमंत्री सुंिरदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे।
आरोपी की पहचान जम्मू के पुरानी मंडी निवासी कमल ंिसह जमवाल (63) के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अब्दुल्ला पर हमले के लिए मौका ढूंढ रहा था। प्रदेश भाजपा नेताओं की एक बैठक में, इस घटना पर चर्चा की गई और हमले को लेकर गंभीर ंिचता जताई गई। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट सुनील सेठी ने यह जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए सेठी ने कहा, ”भाजपा ऐसे कृत्यों का कड़ा विरोध करती है और यह स्पष्ट किया कि पार्टी ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती जो शांति और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करती हो।” उन्होंने कहा कि ंिहसा के जरिये राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।






