SIR ने बिहार में जो खेल किया वह उप्र समेत अन्य राज्यों में नहीं हो पाएगा: अखिलेश यादव का आरोप

लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सत्तारू­ढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने पास सत्ता बरकरार रखने के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और अन्य जगह पर अब नहीं हो पायेगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दल नहीं, बल्कि छल है.

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने किया है वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उप्र और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है.” उन्होंने कहा, ”हम अब आगे यह खेल इनको नहीं खेलने देंगे. सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेगा.” बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक कुल 243 सीट में से 186 सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) निर्णायक ब­ढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर है.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button