चाकू के नोक पर 8वीं क्लास के लड़के ने भरा 6वीं क्लास की लड़की की मांग…

रायपुर। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक लड़का छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के घर में घुस गया और उसके गले पर चाकू रख कर उसके मांग में  सिंदूर भर दिया. एकतरफा प्यार की ये कहानी किसी फिल्मी की कहानी से कम नहीं है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज की है। घटना के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

दरअसल, 8वीं क्लास में पढ़ने वाला यह लड़का 6वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता था। वह पिछले तीन महीने से उसका पीछा कर रहा था। उन्होंने कई बार प्रपोज भी किया। लड़की के पिता ने उसकी हरकतों से परेशान होकर स्कूल भी बदले, लेकिन फिर भी लड़का नहीं माना और चाकू की नोक में लड़की के मांग पर सिंदूर भर दिया।

महराजगंज थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि शनिवार की रात लड़का अपने दोस्त के साथ 14 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा. लड़की उस समय फर्श पर झाडू लगा रही थी जब लड़के उसके घर की चारदीवारी से कूदकर  घर में दाखिल हुए। एक लड़के ने लड़की के गले पर चाकू रख दिया और उसके माथे पर सिंदूर लगा दिया।

यह भी पढ़े – एक्सिस बैंक से 1 करोड़ 27 लाख रूपये गबन…

लड़के ने कहा- मैं प्यार करता हूँ, मैं शादी भी करूँगा

थानाध्यक्ष राय ने कहा कि जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़के लड़की के घर पहुंचे उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इसके बाद पुलिस ने लड़के का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। लड़के के पिता की जूते की दुकान है।

लड़के को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया और फिर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। राय ने कहा कि लड़के ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया। लड़के ने कहा कि वह लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है।

स्कूल बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा

पुलिस के मुताबिक, लड़का पिछले तीन महीने से लड़की का पीछा कर रहा था, लगातार उसे प्रपोज करके परेशान कर रहा था। जब लड़की के माता-पिता को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे दूसरे स्कूल में भर्ती कर दिया, लेकिन सामाजिक कलंक से बचने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.
Back to top button