चिकित्सा विभाग का मोबिलाइजेशन सप्ताह शुरू, मिशन परिवार विकास एक मई शुरू होगा

सीकर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और छोटे व सीमित परिवार को अपनाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन परिवार विकास अभियान के तहत आमजन को जागरूक किया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 30 अप्रैल तक मोबिलाइजेशन सप्ताह और दूसरे चरण में एक से 7 मई तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय, थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के प्रथम मोबिलाइजेशन सप्ताह के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा योग्य दम्पतियों से संपर्क कर किया जाएगा और उनको सीमित परिवार के लाभ, अंतरा गर्भनिरोधक साधन की जानकारी दी जाएगी। वहीं परिवार नियोजन के उपलब्ध साधन जैसे पुरूष व महिला नसबंदी, अंतरा, गोलियां, आईयूसीडी आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं पुरूषों की परिवार नियोजन में सहभागिता, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाएं, गर्भपात पश्चात परिवार कल्याण सेवाएं, विवाह की सही आयु लड़के की 21 वर्ष व लड़की की 18 वर्ष, विवाह के बाद कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा और पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर आदि की जानकारी दी जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत एक से सात मई तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत प्रेरित किए गए लाभार्थियों को चयनित चिकित्सा संस्थानों पर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन जैसे कि नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, कण्डोम, अंतरा, गर्भ निरोधक गोलियां प्रदान की जाएगी।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थनाः
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में वरिष्ठ सहायक निरोज कुमार के असामयिक निधन पर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया, सहायक लेखा अधिकारी बजरंग सिंह बगडिया सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सड़क दुर्घटना में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निरोज कुमार का असामयिक निधन हो गया था।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button