9 साल में 11 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (20-06-23) को अपने चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी की ये पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा है। वहीं, यह उनकी छठी अमेरिकी यात्रा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के आमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा की खास बात ये है कि दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं, साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी 9 वर्षों में 11 विदेशी संसद को संबोधित कर चुके हैं। आइए, जानते हैं कि कब-कब पीएम मोदी ने विदेशी संसद को संबोधित किया है।

विदेश संसद में पीएम मोदी
नौ वर्षों में 11 देशों की संसद को किया संबोधित
. भूटान की संसद को किया संबोधित
. नेपाल की संसद को किया संबोधित
. ऑस्ट्रेलिया की संसद को किया संबोधित
. फिजी की संसद को किया संबोधित

. श्रीलंका की संसद को किया संबोधित
. मंगोलिया की संसद को किया संबोधित
. ब्रिटेन की संसद को किया संबोधित
. अफगानिस्तान की संसद को किया संबोधित

विदेशी संसद को संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री की फेहरिस्त काफी लंबी है। दिलचस्प बात है कि इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, बाकी प्रधानमंत्रियों से काफी आगे हैं। 22 जून 2023 को पीएम मोदी 12वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने वाले हैं।

इसके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम आता है, जिन्होंने दस वर्षों में सात बार विदेशी संसद को संबोधित किया। वहीं, तीसरे स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हैं, जिन्होंने चार बार विदेशी संसद को संबोधित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजीव गांधी ने दो-दो बार विदेशी संसद को संबोधित किया। पूर्व पीएम मोरारजी देसाई और वीपी सिंह ने एक-एक बार विदेशी संसद को संबोधित किया।

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को संबोधित करने वाले पीएम मोदी छठे प्रधानमंत्री हैं। सबसे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने साल 1949 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। साल 1985 में राजीव गांधी को अमेरिकी संसद से संबोधित किया। साल 1994 में पीवी नरसिम्हा राव ने कांग्रेस संसद को संबोधित किया।

इसके बाद साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। मनमोहन सिंह ने साल 2005 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया। इसके बाद साल 2016 में पीएम मोदी ने पहली बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया। अब 22 जून को वो दूसरी बार ये कारनामा करने वाले हैं।

वह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे।

पीएम मोदी वह व्हाइट हाउस जाएंगे। वहां पर द्विपक्षीय बैठकें और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। इसके बाद वो अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, वो एलन मस्क समेत कई विभिन्न अमेरिकी सीईओ से मुलाकात करेंगे।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button