जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर। प्रदेश में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य करा रही है। जोधपुर जिले में भी पानी की पुरानी पाइपलाइनों को बदला और बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेयजल संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 62.28 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।
बदलेगी ट्रंक मेन पाइपलाइन, व्यय होंगे 38 करोड़ रुपए जोधपुर स्थित लूणी क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए तखत सागर से कुडी (एचओडी) तक ट्रंक मेन पाइपलाइन को बदलने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां 1996-97 में बिछी पुरानी पाइपलाइन को बदलने के साथ लाइन का विस्तार भी किया जाएगा, जिनमें 38.93 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में लूणी क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए घोषणा की गई थी। जोधपुर में दांतीवाड़ा परियोजना के अंतर्गत देवलिया गांव से जालेली फौजदारा तक बड़ी पाइपलाइन जोड़कर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 23.35 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button