पोनीटेल में दिखे धोनी, प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हुईं

रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खेल से दूर होने के बाद भी अब तक छाये हुए हैं। इसका कारण धोनी का अपना अलग ही अंदाज है, धोनी हमेशा नये-नये प्रयोग करते रहते हैं। वह समय समय पर नए हेयर स्टाइल भी अपनाते हैं जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। वहीं अब धोनी पोनीटेल में नजर आये हैं। धोनी के इस लुक ने प्रशंसकों की पुरानी यादे ताजा कर दी हैं क्योंकि अपने करियर की शुरुआत में धोनी अपने लंबे बालों के कारण लोकप्रिय हुए थे। इस बार एक विज्ञापन के लिए धोनी इस नये अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी ने बिल्कुल वैसी ही पोनीटेल बनाई हुई थी जो कभी शाहरुख खान बनाया करते थे। माही ने बतौर कप्तान आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना 5वां आईपीएल खिताब दिलाया था। अब उनकी नई लुक देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह एक बार फिर से लंबे बाल रख रहे हैं जिससे 2024 में जब वह आईपीएल क्रिकेट को अलविदा बोले तो वह वहीं लुक में रहे जैसा उन्होंने क्रिकेट पर्दापण के दौरान बनाया हुआ था।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button