लखनऊ ने मुम्बई को 5 रन से हराया…

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 का 63वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने अपने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 178 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं मुंबई हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई। मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद रहे। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया है। 178 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, लेकिन मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए और अपनी टीम को 5 रन से जीत दिला दी।

178 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन की जरूरत है। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आखिरी ओवर मोहसिन खान लेकर आए हैं।

विष्णु विनोद के रूप में मुंबई को पांचवा झटका लगा है। मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 30 रन की जरूरत है। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मोहसिन खान ने लखनऊ को चौथी सफलता दिलाई। मोहसिन ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर नेहाल वढेरा को स्थानापन्न खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। नेहाल 20 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेहाल की जगह विष्णु विनोद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

यश ठाकुर ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। पिछले मैच के शतकवीर सूर्यकुमार यादव 9 गेंद में 7 रन ही बना पाए। उनकी जगह टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 125 रन है। उसे यह मैच जीतने के लिए 30 गेंद में 53 रन बनाने हैं।

मुंबई की पारी के 13 ओवर हो चुके हैं और उसके खाते में अभी 2 विकेट पर 107 रन ही जुड़े हैं। उसे जीत के लिए अभी 10.14 के औसत से 42 गेंद में 71 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव के 6 गेंद में 4 और नेहाल के 8 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में सिर्फ 4 रन की साझेदारी हुई है।

रवि बिश्नोई ने लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन को नवीन-उल-हक के हाथों कैच कराया। इशान 39 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया। इशान किशन की जगह नेहाल वढेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई का स्कोर 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 106 रन है। सूर्यकुमार यादव के 4 गेंद में 4 रन हैं। नेहाल वढेरा के 4 गेंद में 2 रन हैं।

रवि बिश्नोई 10वां ओवर लेकर आए और लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। रवि ने चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। रवि का आईपीएल में यह 50वां विकेट है। रोहित की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सूर्यकुमार को रवि बिश्नोई से खास सतर्क रहना होगा, क्योंकि लखनऊ के लेग स्पिनर का उनके खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा है।

मुंबई इंडियंस की पारी के आठ ओवर हो चुके हैं। आठवां ओवर रवि बिश्नोई लेकर आए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 5 रन ही आए। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 74 रन है। रोहित शर्मा के 19 गेंद में 30 और इशान किशन के 29 गेंद में 41 रन हैंं। मुंबई को जीत के लिए अभी 8.67 के औसत से 72 गेंद में 104 रन बनाने हैं।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही है। मुंबई ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 26 और इशान किशन 29 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को जीत के लिए 84 गेंदों में 120 रन की जरूरत है।

मुंबई इंडियंस की पारी के 5 ओवर हो चुके हैं। पांचवां ओवर नवीन-उल-हक लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 9 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 47 रन है। रोहित शर्मा के 11 गेंद में 18 और इशान किशन के 19 गेंद में 27 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए अभी 8.73 के औसत से 90 गेंद में 131 रन बनाने हैं।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की है। इशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले दो ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड पर 20 रन लगा दिए हैं। इसमें इशान के 17 और रोहित के 3 रन हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 178 रन का लक्ष्य दिया है। मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों में 89 रन विध्वंसक पारी खेली। उन्होंने डेथ ओवर्स में ऐसा तांडव मचाया कि आखिरी 12 गेंदों में उन्होंने 44 रन ठोक दिए। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद रहे।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने सीजन का तीसरा अर्द्धशतक जड़ दिया है। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। स्टोइनिस ने 36 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या 49 रन पर नाबाद हैं और वह इंजरी के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। क्रुणाल मांसपेशियों में खिंचाव के बाद मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह निकोलम पूरन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 117/3 है।

14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पहुंचा। क्रीज पर क्रुणाल पांड्या 44 रन और मार्कस स्टोइनिस 32 रन बनाकर नाबाद हैं। लखनऊ को तीन झटके क्विंटन डिकॉक, प्रेरक मांकड़ और दीपक हुड्डा के रूप में लगे हैं। दो विकेट बेहरेनड्रॉफ ने लिए हैं। 1 विकेट पीयूष चावला ने।

शुरुआती झटकों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या ने संभाल लिया है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम गहरे संकट में है। 8 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं आउट होने वाले खिलाड़ियों में क्विंटन डिकॉक, प्रेरक मांकड़ और दीपक हुड्डा हैं। 2 विकेट बेहरेनड्रॉफ ने लिए हैं। 1 विकेट पीयूष चावला ने।

पावरप्ले खत्म होते ही लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लग गया है। क्विंटन डिकॉक की पारी 16 रन पर समाप्त हो गई है। पावरप्ले के बाद अपने पहले ही ओवर में पीयूष चावला ने मुंबई को यह बड़ी सफलता दिलाई। लखनऊ को 35 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जेसन बेहरेनडॉर्फ ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। पिछली बार टिम डेविड कैच नहीं पकड़ पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। दीपक हुड्डा 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह प्रेरक मांकड़ बल्लेबाजी के लिए, लेकिन गोल्डन डक हो गए।

वह तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट के पीछे इशान किशन को कैच थमा बैठे। प्रेरक मांकड़ की जगह कप्तान क्रुणाल पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तीसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर खेलकर 3 रन लिए। पांचवीं गेंद पर डिकॉक ने एक रन लिया।

आखिरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या भी एक रन लेने में सफल रहे। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन है। क्विंटन डिकॉक के 8 गेंद में 7 रन हैं। क्रुणाल पंड्या के 2 गेंद में 4 रन हैं।

मुंबई के लिए दूसरा ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आए। दीपक हुड्डा उनकी पहली ही गेंद पर बीट हुए, लेकिन टिम डेविड उनका कैच लपक नहीं पाए। इस बीच दीपक ने दौड़ कर दो रन भी पूर कर लिए। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने छक्का जड़ दिया। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। डिकॉक के 7 और दीपक हुड्डा के 5 रन हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ पहला ओवर लेकर आए। दीपक हुड्डा ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर एक रन लेकर डिकॉक ने भी अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर दीपक ने फिर एक रन लिया। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है। दीपक के 2 और डिकॉक के एक रन हैं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button