लखनऊ ने कोलकाता को 1 रन से हराया…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 68वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) के बीच खेला गया। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले गए
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 1 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता के खिलाड़ी 175 रन ही बना सके। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने बॉलिंग में जलवा दिखाया। इन दोनों ने 2-2 विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या और गौतम को एक-एक विकेट मिला।

कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत है। टीम ने 19 ओवरों में 156 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. वे 28 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव अरोड़ा अभी खाता नहीं खोल सके हैं।

कोलकाता का छठा विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने चलता किया। इसके ठीक बाद सुनील नरेन 1 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता ने 18 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 136 रन बनाए. टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 18 गेंदों में 51 रनों की जरूरत है। टीम ने 17 ओवरों में 126 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने 3 रन बनाए हैं।

कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा। रसेल 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने चलता किया। कोलकाता ने 15.4 ओवरों में 120 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 57 रनों की जरूरत है।

कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों में 63 रनों की जरूरत है। टीम ने 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 114 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। आंद्रे रसेल ने एक रन बनाया है। लखनऊ को क्रुणाल, गौतम, बिश्नोई और ठाकुर एक-एक विकेट दिला चुके हैं।

कोलकाता का चौथा विकेट गुरबाज के रूप में गिरा। वे 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. टीम ने 14 ओवरों में 108 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंदों में 69 रनों की जरूरत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 103 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है। रिंकू सिंह 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुरबाज 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोलकाता को जीत के लिए 48 गेंदों में 83 रनों की जरूरत है। टीम ने 12 ओवरों के बाद 3 विकेट के नुकसान के साथ 94 रन बनाए। रिंकू सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुरबाज भी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोलकाता का तीसरा विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा। वे 28 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने चलता किया। अब रिंकू सिंह और गुरबाज बैटिंग कर रहे हैं। कोलकाता ने 10 ओवरों में 82 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 95 रन बनाने हैं। इससे पहले नीतीश राणा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने आउट किया।

कोलकाता ने 8 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 78 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 99 रनों की जरूरत है। नीतीश राणा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन रॉय 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोलकाता का पहला विकेट वेंकटेश अय्यर के रूप में गिरा। वे 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश को गौतम ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोलकाता ने 6 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 61 रन बनाए।

कोलकाता ने 5 ओवरों में 59 रन बनाए। वेंकटेश और जेसन रॉय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। रॉय 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश ने 23 रन बनाए हैं।

कोलकाता ने 4 ओवरों में 45 रन बनाए। जेसन रॉय 13 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए हैं। इन दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

कोलकाता ने 3 ओवरों में 36 रन बनाए हैं। वेंकटेश 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन रॉय 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ के लिए तीसरा ओवर क्रुणाल पांड्या ने किया।उन्होंने 6 रन दिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 ओवरों में 30 रन बनाए। जेसन रॉय 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने 14 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए दूसरा ओवर नवीन-उल-हक ने किया। उन्होंने 15 रन लुटाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए। वेंकटेश 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉय ने 1 रन बनाया है। लखनऊ के लिए पहला ओवर मोहसिन खान ने किया। कोलकाता ने पहले ओवर में 15 रन बनाए।

लखनऊ ने कोलकाता को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 30 गेंदों में 58 रन बनाए। डीकॉक ने 28 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए। हर्षित राणा और वरुण को एक-एक विकेट मिला।

लखनऊ का 8वां विकेट गिरा। रवि बिश्नोई 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने शिकार बनाया। लखनऊ ने 19 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 163 रन बनाए। अब नवीन-उल-हक और कृष्णप्पा गौतम बैटिंग कर रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का 7वां विकेट गिरा। पूरन अर्धशतकीय पारी के बाद आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों में 58 रन बनाए। पूरन ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। अब गौतम के साथ बिश्नोई बैटिंग करने पहुंचे हैं।
निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। पूरन 4 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। गौतम अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा विकेट गिरा। आयुष बडोनी 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लखनऊ ने 18 ओवरों में 147 रन बनाए हैं। निकोलस पूरन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 133 रन बनाए। निकोलस पूरन अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 44 रन बनाए हैं। आयुष बडोनी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई है।

लखनऊ ने 14 ओवरों के बाद 5 विकेट के नुकसान के साथ 107 रन बनाए। निकोलस पूरन 14 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं।आयुष बडोनी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 100 रनों का स्कोर पूरा किया. टीम ने 13 ओवरों में 5 विकेट गंवाए हैं। निकोलस पूरन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। आयुष बडोनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

लखनऊ ने 11 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 88 रन बनाए। आयुष बडोनी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। निकोलस पूरन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए हैं। हर्षित राणा, वरुण और सुनील नरेन एक-एक विकेट ले चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का पांचवां विकेट गिरा। डीकॉक 28 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लखनऊ ने 10.2 ओवरों में 77 रन बनाए हैं। आयुष बडोनी 1 रन और निकोलस पूरन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका। क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम ने 9.4 ओवरों में 71 रन बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 69 रन बनाए। डीकॉक 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ का तीसरा विकेट मार्कस स्टोइनिस के रूप में गिरा। वे बिना खाता खोले आउट हुए। लखनऊ ने 7 ओवरों में 55 रन बनाए हैं। डीकॉक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

लखनऊ का दूसरा विकेट प्रेरक मांकड़ के रूप में गिरा। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लखनऊ ने 6.3 ओवरों में 55 रन बनाए हैं।
लखनऊ का स्कोर 50 रनों के पार पहुंच गया है। टीम ने 6 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 54 रन बनाए हैं। डीकॉक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रेरक 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 39 रन बनाए। डीकॉक 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रेरक मांकड़ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई है।

लखनऊ ने 4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 27 रन बनाए। डिकॉक 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रेरक मांकड़ 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। कोलकाता के लिए हर्षित ने 2 ओवरों में 9 रन देकर एक विकेट लिया है।

लखनऊ का पहला विकेट कर्ण शर्मा के रूप में गिरा। वे 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लखनऊ ने 3 ओवरों में 15 रन बनाए हैं।

लखनऊ ने पहले ओवर में महज 1 रन बनाया। कर्ण शर्मा ने एक गेंद में 1 रन बनाया है। डिकॉक ने 5 गेंदें खेलीं और खाता तक नहीं खोल पाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्विंटन डीकॉक और कर्ण शर्मा ओपनिंग करने आए हैं। कोलकाता ने हर्षित राणा को पहला ओवर दिया है।

दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन;
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button