Raihan Vadra’s Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली की लड़की के साथ की सगाई!

Raihan Vadra’s Engagement: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। रेहान की सगाई अवीवा बेग से होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से काफी पुराना परिचय है और इंदिरा गांधी के समय से ही इनके बीच जान पहचान है।

रेहान-अवीवा की हुई सगाई
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हो चुका है। सगाई कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। सगाई कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। अवीवा और रेहान एक दूसरे को पिछले कई वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में हैं।

रेहान वाड्रा हैं विजुअल आर्टिस्ट
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। अलग-अलग शहरों में रेहान अपने आर्टवर्क की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। रेहान की कला में काफी रुचि है। रेहान का यही शौक है और पेशा भी। बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रेहान ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे की शिक्षा लंदन जाकर पूरी की।

कौन हैं अवीवा बेग?
बता दें कि अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली के ही जाने-माने मॉर्डन स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से की है। अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button