अरावली को हुए नुकसान को और बढ़ा रही मोदी सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अरावली पर्वतमाला को पहले हुए नुकसान को और बढ़ा रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए एक वीडियो को साझा किया, जिसमें गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उस ‘100 मीटर’ फॉर्मूले को क्यों मान्यता दी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 2010 में ही खारिज कर दिया था.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने अरावली संरक्षण के मुद्दे पर मोदी सरकार के दोहरे मापदंड की पोल खोल दी है. गहलोत जी ने सही कहा है कि मोदी सरकार अरावली को ‘बचाने’ नहीं, ‘बेचने’ में लगी है.” उन्होंने कहा, “मोदी सरकार दावा करती है कि सिर्फ 0.19 प्रतिशत अरावली क्षेत्र को खनन व अन्य गतिविधियों के लिए खोला जाएगा, लेकिन 0.19 प्रतिशत का मतलब करीब 68,000 एकड़ होता है. यह कोई छोटा क्षेत्र नहीं है और इससे भारी पर्यावरणीय नुकसान होगा.” उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली पर्वतमाला पहले ही गंभीर नुकसान झेल चुकी है तथा मोदी सरकार इस नुकसान को और बढ़ा रही है.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button