इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में वारविकशर के लिए दो मैच खेलेंगे सुथार

लंदन: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वामहस्त स्पिनर मानव सुथार इंग्लैंड के क्लब वारविकशर के लिए काउंटी चैम्पियनशिप के अगले दो मैचों में खेलेंगे। वारविकशर ने बुधवार को सुथार के साथ अल्पकालिक अनुबंध की घोषणा की। इस अनुबंध के तहत वह रॉथेसे काउंटी चैम्पियनशिप के अगले दो मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। पहला मैच 12 से 15 जून तक यॉर्कशर के खिलाफ स्कारबोरो में और दूसरा मैच अगले सप्ताह समरसेट के खिलाफ टॉनटन में खेला जाएगा।

तेईस वर्षीय सुथार ने हाल ही में मुल्लांपुर (पंजाब) में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। उन्होंने पहली पारी में 33 रन देकर छह और दूसरी पारी में 29 रन देकर एक विकेट लिया। टेस्ट पदार्पण से पहले उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं।
वारविकशर के प्रदर्शन निदेशक जेम्स थॉमस ने कहा, “हमें मानव का बेयर्स में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह टीम के लिए वास्तव में रोमांचक समय है।

हमने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और मानव हमारी गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम लाएंगे।” सुथार ने कहा, “मैं काउंटी चैम्पियनशिप के अगले दो मैचों के लिए वारविकशर में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। टीम ने इस सत्र की अच्छी शुरूआत की है। ऐसे में मैं उम्मीद करता हूं कि टीम को खिताब की ओर बढ़ाने में अहम योगदान दे पाऊंगा।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button