इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 279 हुई

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढकर 279 हो गई है तथा अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। उत्तरी सुमात्रा प्रांत में सड़कें खराब होने और संचार बाधित होने से इन इलाकों से संपर्क कट गया है और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विमानों पर निर्भर रहना पड़ा। भारी उपकरणों की कमी के कारण बचाव कार्य भी बाधित हुए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फेरी वांिलटुकन ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा में बचावर्किमयों ने शनिवार को 31 शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या बढकर 279 हो गई। उन्होंने बताया कि 174 लापता लोगों की तलाश के लिए 3,500 से अधिक पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है तथा प्रांत भर में अस्थायी सरकारी आश्रयों में शरण ले रखे 28,400 से अधिक लोगों को सहायता वितरित करने में मदद की जा रही है।

सरकार की आपदा राहत एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो ने कहा, “मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोगों का पता नहीं चल पाया है।” आचेह के गवर्नर मुज़ाकिर मनफ़ ने इस आपदा से निपटने के लिए 11 दिसंबर तक आपातकाल लगाये जाने की घोषणा करने के बाद कहा, ‘‘कई चुनौतियां हैं। हमें जल्द ही कई काम करने हैं, लेकिन हालात हमें ऐसा करने की इजाज़त नहीं देते।’’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button