शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- मानसिक द्वन्द बना रहेगा. पूर्वनियोजित कार्य अधूरे रहेंगे. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

वृषभ:- आत्मबल बना रहेगा. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. राजकाज में अवरोध आएंगे. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

मिथुन:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. नाैकरी में ​स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा हो सकती है.

कर्क:- लोकप्रियता बढ़ेगी. अटके धन की प्राप्ति संभव है. संप​​ित्त संबंधी मामला सुलझेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह:- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है. बीमा आदि से धन प्रा​​प्ति संभव है. व्यावसायिक लाभ व साख बढ़ेगी.

कन्या:- कानूनी मामले में सावधानी बरतें. संतान से मतभेद रहेंगे. नाैकरी में सहकर्मियों से निराशा होगी. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा.

तुला:- राजकाज में सफलता मिलेगी. आ​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. सहोदरों से मनमुटाव रहेगा. व्यवसाय में जोखिम से बचें. यात्रा संभव है.

वृश्चिक:- अटकी योजना में सफलता मिलेगी. आय का नया साधन बन सकता है. व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा.

धनु:- स्वास्थ्य में सुधार आएगा. चली आ रही परेशानी से मु​​क्ति मिलेगी. भू संपत्ति में वृद्धि संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

मकर:- अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे. योजना में सफलता मिलेगी. नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

कुंभ:- दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी. पूर्वनियोजित कार्य अधूरे रहेंगे. नाैकरी में कार्य भार अ​धिक रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. सुख में कमी रहेगी.

मीन:- समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. राजनैतिक संबंधों का लाभ मिलेगा. योजना में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में विस्तार होगा. घर में आनन्द रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 15 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 21 प्रविष्टे, 14 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष ​द्वितीया 21.26 तक उपरांत तृतीया, मृगशिरा नक्षत्र 08.48 तक उपरांत आद्रार् नक्षत्र 30.12 तक तदोपरांत पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ योग 23.45 तक उपरांत शुक्ल​ योग, तैतिल करण 11.10 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा मिथुन राशि में दिन रात. शुभांक 7

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी. व्य​​क्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. संतान सुख में वृद्धि होगी. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक सेवा, न्याय, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साहित रहेंगे. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 09.00 से 10.30 तक

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button