तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा दिया


कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। हकीम ने कहा कि वह समुचित ढंग से काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, राज्य के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हकीम ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। विधायक हकीम नवंबर 2018 से केएमसी के महापौर के रूप में कार्यरत थे और स्वतंत्रता के बाद से शहर के पहले मुस्लिम महापौर थे।






