शनिवार 6 दिसम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-
मेष:- भाग्य सहायक रहेगा. अटके कार्यों में गति आएगी. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. परिवार में खुशी होगी.
वृषभ:- नाैकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. स्वजनों से निराशा होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. तनाव से बचें.
मिथुन:- मन में आशा का संचार होगा. नाैकरी में दबदबा बना रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. व्यवसाय में सुधार आएगा. घर में आनन्द रहेगा.
कर्क:- स्वास्थ्य शिथिल रहेगा. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. बढ़ते व्यय से चिंतित रहेंगे. ऋण में वृदि्ध संभव है. व्यवसाय में धन लाभ होगा.
सिंह:- व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. संपत्ति में वृदि्ध के अवसर मिल सकते हैं. डूबा धन मिल सकता है. व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा.
कन्या:- सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. सरकारी क्षेत्र से अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में लाभ होगा.
तुला:- मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी. पूर्वनियोजित कार्य अधूरे रहेंगे. नाैकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में अचानक लाभ संभव है.
वृश्चिक:- मानसिक उत्तेजना से बचें. कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच समझकर लें. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा.
धनु:- रोजगार प्राप्ति में सफल रहेंगे. आय का स्थाई साधन बन सकता है. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में विस्तार व लाभ होगा.
मकर:- आलस्य पर नियंत्रण रखें. नाैकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
कुंभ:- कार्यक्षेत्र में सम्मान बना रहेगा. धैर्य रखे पर महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. परिवार में सुख शाति रहेगी.
मीन:- योजना अधूरी रहेगी. भविष्य की चिंता रहेगी. नौकरी में वरिष्ठों से निराशा होगी. व्यवसाय में सुधार आएगा. परिवार में शांति बनाए रखें.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 16 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 22 प्रविष्टे, 15 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष तृतीया 18.24 तक उपरांत चतुर्थी, पुनर्वसु् नक्षत्र 28.11 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र, शुक्ल योग 20.06 तक उपरांत ब्रह्म योग, वणिज करण 07.55 तक उपरांत विष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा कर्क राशि में 22.41 बजे. शुभांक 1
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे. लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा. विवाह या संतान सुख की इच्छापूर्ति के योग बनेंगे. विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है. बेरोजगारों को नाैकरी प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. शिक्षा, संचार, बैंक, समाज कल्याण विभाग,विदेशी मुद्रा विभाग, खाद्य निरीक्षक आिद क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार व धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. जमा पूंजी में वृदि्ध होगी. आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: चतुर्थी व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:- सांय 16.30 से 18.00 तक




