असम: काजीरंगा में बाघिन मृत मिली…


गुवाहाटी: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में एक वयस्क बाघिन मृत मिली है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गश्त कर रहे गार्डों ने रविवार शाम को बागोरी के पश्चिमी क्षेत्र के काठपोरा इलाके में बाघिन का शव बरामद किया। पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि केएनपीटीआर अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम करने और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिदेर्शों के अनुसार उसे दफनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, बाघों की आपसी लड़ाई के कारण बाघिन की मौत हुई थी।





