डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर को मिला उपमुख्यमंत्री का पद

कर्नाटक: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने हैं।

जी परमेश्वर बने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री
जी परमेश्वरा ने ली कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ बंगलूरू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वंदे मातरम् के साथ शुरु हुआ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। समारोह में शिवकुमार सभी कांग्रेस नेताओं ने मिल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी को भी उन्होंने गले लगाया।

कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे शिवकुमार: सुखविंदर सिंह सुक्खू
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह फैसला एक समझौते के तहत लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार अगले तीन वर्षों में सिद्धारमैया द्वारा शुरू की गई कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button