सूर्य ग्रहण 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका असर व्यक्ति, तीज-त्योहार और विश्व स्तर पर देखा जाता है। साल 2026 में यह ग्रहण 17 फरवरी को मंगलवार के दिन लग रहा है। यह फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि होगी। सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। हालांकि फिर भी ग्रहों की स्थिति के कारण इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए साल के पहले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।
करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है।
कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है।
निवेश करने से बचना होगा।
परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।
अचानक यात्रा या स्वास्थ्य पर धन खर्च होने के योग हैं।
नई योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
संतान या परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
कोई काम अगर अटका था, तो वह बन सकता है।
सभी कार्यों से मानसिक संतोष मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
किसी भी नए काम को करने से विशेष सावधानी रखनी होगी।
साझेदारी में विवाद हो सकता है।
किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में लाभ के संकेत हैं।
आपको नया घर, मकान, वाहन या कोई वस्तु विशेष की प्राप्ति होगी।
नौकरी में उन्नति और प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय प्रभावशाली रहेगा।
आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा।
समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलेंगे।
प्रेम संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा।
पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं।
धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कोई खास मिलने भी आ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं।
करियर में सफलता और व्यापार में विस्तार संभव है।
यात्रा से लाभ मिल सकता है।
आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत हैं।
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही यह ग्रहण लग रहा है, इसलिए इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
निर्णय लेने में असमंजस रहेगा।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है।






