भाजपा ने केरल में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान

केरल: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई बड़े चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा ने अब तक 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने कुल छह महिलाओं को मैदान में उतारा है। दोनों लिस्ट को मिला दें तो अब तक भाजपा ने कुल 13 महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मिजोरम को पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है। राजशेखरन ने इससे पहले 2021 में नेमोम से चुनाव लड़ा था, जहाँ मौजूदा शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी विजयी हुए थे।

वरिष्ठ BJP नेता बी. गोपालकृष्णन गुरुवायूर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने धर्मडोम से के. रंजीत को भी मैदान में उतारा है, जहाँ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने त्रिशूर में एससी आरक्षित सीट नट्टिका निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के पूर्व विधायक सी.सी. मुकुंदन को मैदान में उतारा है; मुकुंदन ने हाल ही में सीट न दिए जाने के कारण भाकपा छोड़ दी थी, क्योंकि पार्टी ने पूर्व विधायक गीता गोपी को प्राथमिकता दी थी।

भाजपा ने इस बीर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी टिकट दिया है। इस लिस्ट में बिग बॉस के प्रतियोगी रहे रॉबिन राधाकृष्णन को कोल्लम के कुंदारा से मैदान में उतारा गया है।

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान और 4 मई 2026 को परिणाम आने हैं।

क्रमांक

विधानसभा संख्या एवं नाम

उम्मीदवार का नाम

1

कासरगोड

अश्विनी एम.एल.

2

कल्लियास्सेरी

ए.वी. सनिल कुमार

3

तलिपरम्बा

एन. हरिदास

4

धर्मदम

के. रंजीत

5

थलास्सेरी

ओ. निधीश

6

कुथुपरम्बा

अधिवक्ता शिजील

7

मट्टनूर

बीजू एलक्कुझी

8

कल्पेट्टा

प्रशांत मलवायल

9

कोंडोट्टी

पी. सुब्रह्मणियन

10

एर्नाड

अधिवक्ता एन. श्रीप्रकाश

11

मंजेरी

पथ्मश्री एम.

12

पेरिन्थलमन्ना

अधिवक्ता के.पी. बाबूराज

13

मंकड़ा

लिजॉय पॉल

14

मलप्पुरम

अश्वथी गुपाथा कुमार

15

वेंगारा

जयकृष्णन वी.एन.

16

वल्लिक्कुन्नु

एम. प्रेमन मास्टर

17

तिरुरंगाडी

रिजू सी. राघव

18

तनूर

दीपा पुजक्कल

19

45 तिरुर

के. नारायणन मास्टर

20

थवनूर

रवि थेलेथ

21

त्रिथाला

वी. उन्नीकृष्णन मास्टर

22

पत्ताम्बी

अधिवक्ता पी. मनोज

23

कोंगाड (एससी)

रेनू सुरेश

24

तारूर (एससी)

सुरेश बाबू

25

चित्तूर

प्रनेश राजेन्द्रन

26

अलाथुर

के.वी. प्रसन्ना कुमार

27

गुरुवायूर

अधिवक्ता बी. गोपालकृष्णन

28

65 वडक्कांचेरी

अधिवक्ता टी.एस. उल्लास बाबू

29

66 ओल्लूर

बिजॉय थॉमस

30

68 नट्टिका (एससी)

सी.सी. मुकुंदन

31

71 पुडुक्कड

ए. नागेश

32

76 अलुवा

एम.ए. ब्रह्मराज

33

78 परावूर

वत्सला प्रसन्ना कुमार

34

82 एर्नाकुलम

पी.आर. शिवसांकर

35

99 चंगानास्सेरी

बी. राधाकृष्ण मेनन

36

104 अलप्पुझा

एम.जे. जॉब

37

113 अरनमुला

कुम्मनम राजशेखरन

38

123 कुंडारा

डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन (रॉबिन आरबी)

39

124 कोल्लम

डॉ. एन. प्रताप कुमार



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button