भाजपा ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने कालापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम और तिरुनल्लार से जी एन एस राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया है। सूची के अनुसार, ए. नमसिवायम को मन्नादीपेट, वी पी रामंिलगम को राजभवन और ए जॉनकुमार को मुदलियारपेट सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मानवेली सीट से ए. आर. सेल्वम, नेरावी टी आर पट्टिनम से टी. के. एस. एम. मीनाक्षीसुंदरम और माहे से ए. दिनेशन चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित ऊसुदु सीट से ई थीप्पैनथन को उम्मीदवार बनाया गया है। पुडुचेरी में सत्तारूढ़ आॅल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा-अन्नाद्रमुक (आॅल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम) गठजोड़ ने विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया था जिसके तहत एआईएनआरसी 16 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और भाजपा शेष 14 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और एआईएनआरसी नेता एन. रंगासामी और भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की बैठक के बाद इस व्यवस्था पर सहमति बनी। एआईएनआरसी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने कोटे की 14 सीट में से अन्नाद्रमुक और लक्ष्य जननायगा काची (एलजेके) को दो-दो सीट दी हैं।

हालांकि, रंगासामी शुरू से ही यह कहते रहे हैं कि जोस चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली एलजेके को केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल नहीं किया जाना चाहिए लेकिन केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत के बाद मुख्यमंत्री एलजेके को गठबंधन में शामिल करने के लिए सहमत हो गए।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में, एआईएनआरसी ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा था और 10 सीट जीती थीं। भाजपा ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह सीट जीती थीं। अन्नाद्रमुक ने पांच सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीट पर एक ही चरण में मतदान नौ अप्रैल को होगा और नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button