वियतनाम में स्पीडबोट समुद्र में पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

आंध्र प्रदेश: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक टूरिस्ट बोट के पलटने पर, आंध्र प्रदेश के एनआरआई सशक्तिकरण और संबंध राज्य मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा, ‘हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं कि वियतनाम में हुए बोट हादसे में आंध्र प्रदेश के कितने लोगों की मौत हुई है। हम दिल्ली से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंत्री नारा लोकेश और आंध्र प्रदेश सरकार घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अभी हमारे पास आंध्र प्रदेश के पीड़ितों की सही संख्या नहीं है’।

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं 18 से अधिक पर्यटक बचाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नाव में 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा उसने इस घटना के सिलसिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

 

पर्यटकों की सूची

नौका में भारतीय पर्यटकों की सूची: लिस्ट के मुताबिक इस स्पीट बोट में 30 पुरष और दो महिलाएं सवार थीं। 

क्रमांकपहला नामअंतिम नाम
1बालासुब्रमणिपलानीसामी
2सेल्वमपिचियाह
3सेंथिल कुमारजयवेल
4शिवकुमारमुथुकुमारसामी
5निर्मल कुमारसेतुरामन
6मुरुगा प्रभुअरुमुगम
7रुबन सेल्वा नाथनजैकब येसुपाथम
8श्रीधरधर्मराजन
9विग्नेश्वरराधाकृष्णन गोपाल
10रामासुब्बुअन्नावी
11अबुथालखाजाहिरुद्दीन
12श्रीधरसुंदरराजन
13वंशीधरसेल्लूर रामराज
14सेंजादैवेलकुप्पुसामी
15नागलामाडुगुसोहन
16नल्लापेटा अदिशेशैयारवितेजा
17शेख अब्दुल्लाअब्दुल मजीद
18राजीवकलैवानन
19बालाजीनटेशन
20विनय कुमारचिथापुरम भास्करा
21रविशंकरसुगुमरन
22विपुलउत्तम चंद
23संतोष कुमारशांतिलालजैन
24बाबूकुप्पुस्वामी
25अलागुराजनशिवासामी
26वसंथा कुमारआनंदन
27श्रीधरमुदियम
28जया लक्ष्मीगेल्ली
29किशोरगेल्ली
30एविकॉट चेरियनथॉमस
31लोवेनीथॉमस
32रमेश कुमारपचियप्पन

05:05 PM, 11-JUL-2026

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)


Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button