भारत में कोरिया के राजकीय मेहमानों का भव्य स्वागत: तस्वीरों में दिखी देश की संस्कृति; PM-राष्ट्रपति रहे मौजूद

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी किम ही क्यूंग के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराकर मेहमानों का अभिवादन किया।

अपनी यात्रा के दूसरे दिन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग, अपनी पत्नी प्रथम महिला किम ही क्यूंग के साथ, नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

सोमवार को राष्ट्रपति ली और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पौधारोपण भी किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। राष्ट्रपति ली ने एक इंटरव्यू में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। ऐसे में समुद्री मार्गों की सुरक्षा दोनों देशों के लिए जरूरी है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button