सपा सरकार बनी तो 24 घंटे में होगा गन्ना भुगतान, 15 हजार करोड़ रुपये का ‘किसान फंड’ बनेगा: यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर 24 घंटे के भीतर गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा तथा इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का ‘किसान रिवॉंिल्वग फंड’ बनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ंिसह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नौ राज्यों के उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के एक दिन बाद शनिवार को सपा प्रमुख ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किसानों के लिए कई घोषणाएं कीं। यादव ने कहा,”हमने तय किया है कि हम 24 घंटे के अंदर गन्ने का भुगतान कर देंगे। जैसे ही किसान के हाथ में पर्ची आएगी, वैसे ही हम किसानों के खाते में पैसा भेज देंगे।” उन्होंने कहा,”इसके लिए हम 15 हजार करोड़ रुपये का ‘किसान रिवॉंिल्वग फंड’ बनाएंगे, जिससे किसान को भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पर्ची मिलते ही भुगतान होगा। ”

सपा प्रमुख ने कहा कि बड़े पैमाने पर किसान कर्ज लेते हैं, ऐसे में कानून बनाकर उनका कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने फसल बीमा, मुफ्त ंिसचाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का भी ऐलान किया। यादव ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में किसानों के लिए मिलने वाली सुविधाएं मौजूदा सरकार ने छीन लीं। उन्होंने कहा, ”एक्सप्रेसवे पर मंडियां बनना शुरू हो गई थीं। कन्नौज में आलू के लिए जितनी मंडियां सपा सरकार में बनीं, उससे आगे नहीं बढ़ सकी। ”

उन्होंने नारा दिया,”जब खेत मुस्कराएगा तो देश मुस्कराएगा।” उन्होंने कहा,”भाजपा को हम लोग हराएंगे। राज्य में 95 प्रतिशत पीडीए मतदान करके भाजपा का सफाया करेंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ”किसान पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। उसे खाद, बीज, डीजल हर चीज किसान को महंगी खरीदनी पड़ रही है। खेती घाटे की होती जा रही है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका से डील के बाद बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में आ जाएंगे तो हमारा किसान संकट में पड़ जाएगा। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरक को कम करने और बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान केंद्रों से किसानों को जोड़ा जाएगा। सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ”अगर ये स्मार्ट शहर बना सकते हैं तो स्मार्ट गांव क्यों नहीं बन सकते? इस दिशा में सपा सरकार काम करेगी।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button