Assembly Election Result Live: बंगाल में BJP ने बनाई बढ़त, असम में जीत की ओर; तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाया


सुबह 9.30 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त
सुबह 9.30 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे चल रही हैं।
तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी टीवीके 84 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। द्रमुक 54 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 60 सीटों पर बढ़त बना ली है।
केरल में यूडीएफ ने बढ़त मजबूत करते हुए 83 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 54 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भाजपा 80 सीटों पर और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है।
पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।






