IND vs AFG: तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया की प्लेइंग-11 में चार बदलाव हैं। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम इंडिया में तीन बदलाव हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्ड की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद, जिया उर रहमान।

अफगानिस्तान के सामने सम्मान बचाने की चुनौती

दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम इस दौरे पर भारत के खिलाफ दोनों प्रारूपों में संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अफगानिस्तान अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने और दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसके सामने मजबूत भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं होगी।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button