हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के सीएम; चार नवनिर्वाचित विधायक मंत्री बने


गुवाहाटी: आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बना, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। गुवाहाटी के खानापारा में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सरमा के साथ चार नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।






