केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले शुभेंदु, बंगाल की प्रगति पर चर्चा की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ राज्य की “प्रगति” पर चर्चा की। यादव ने अप्रैल में संपन्न बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों में अहम संगठनात्मक भूमिका निभाई थी। इन चुनावों में भाजपा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई।

शुभेंदु ने बताया कि उन्होंने बिधाननगर में मुख्यमंत्री आवास पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमने पश्चिम बंगाल की प्रगति के बारे में सार्थक चर्चा की।” उन्होंने लिखा, “मैंने यादव से मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई भी दी। मैं मां काली से उनके अच्छे स्वास्थ्य, कुशलता और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button