देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR
आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

दूसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुआ SIR
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का दूसरा चरण नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर 2205 से किया गया था। इस चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एसआईआर किया गया। इनमें से चुनावी राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल थे।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button