नादिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके: तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और उनके ख़लिाफ नारेबाजी की। मोइत्रा कालीगंज के पलाशी में अहमद के घर पर तृणमूल की बैठक में शामिल होने गई थीं, तभी बाहर प्रदर्शनकारियों का एक समूह जमा हो गया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अंडे भी फेंके और “चोर” के नारे लगाए।

मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो साझा किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आरोप लगाया। ‘पीटीआई-भाषा’ हालांकि स्वतंत्र रूप से वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया, “राज्य में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अब भाजपा ने मुझ पर हमला करने की साजिश रची है। ये कोई आम लोग नहीं हैं; ये भाजपा कार्यकर्ता हैं।”

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ ही देर बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद उन्हें वहां से हटा दिया। मोइत्रा से जुड़ी यह पहली ऐसी घटना नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 13 जून को कृष्णानगर जिला अदालत के बाहर जमा हुई थीं, जहां तृणमूल सांसद को एक मामले के सिलसिले में पेश होना था। आरोप है कि उन्होंने सांसद पर अंडे फेंकने की कोशिश की।

उस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मोइत्रा ने कहा था, “मैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करूंगी। मैं पुलिस थाने जाऊंगी। अगर पुलिस हमारे साथ नहीं है, तो मैं उच्च न्यायालय जाऊंगी। जरूरत पड़ने पर मैं उच्चतम न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाऊंगी।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button