फिर लौट आया कोरोना? चार साल बाद देश में कोविड-19 से मौत का पहला मामला, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

साल 2020-23 के बीच दुनियाभर ने कोरोना का व्यापक देखा, हालांकि पिछले दो साल से संक्रमण के मामले बिल्कुल न के बराबर हो गए थे। लोगों ने यह मान लिया था कि कोविड अब बीते दौर की बात है। लेकिन एक बार फिर अब कोरोना सिर उठाता दिख रहा है।बई में कोविड-19 के कुछ संदिग्ध मामले सामने आने की जानकारी दी थी। अब आंध्र प्रदेश से आ रही खबर लोगों को इस घातक संक्रमण के बारे में फिर से सोचने को मजबूर कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में करीब चार साल बाद कोविड-19 से पहली मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा चार अन्य लोगों में भी संक्रमण का पता चला है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। इन मामलों के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि संक्रमित पाए गए लोगों ने कोविड वैक्सीन की कम से कम दो डोज लगवाई थीं। इनमें से एक व्यक्ति ने तो बूस्टर डोज भी ली थी। इससे सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना फिर से वापस आ गया है? क्या हमें फिर से अलर्ट हो जाने की जरूरत है?

 

कोविड-19 फिर बढ़ा रहा टेंशन

खबरों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चार दिन इलाज के बाद 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई । इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट के उपाय शुरू कर दिए हैं।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 46 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के साथ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुआ था।
  • डॉक्टरों ने उसकी इलाज शुरू की, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। एक्स-रे से पता चला कि उसके दोनों फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा था और उसे निमोनिया हो गया था।
  • हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए मरीज के बायोलॉजिकल सैंपल को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी पक्के नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

संक्रमितों की क्या खबर है?

वायरस से संक्रमित पाए गए चार लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, जबकि चौथे व्यक्ति में हल्के लक्षण हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा, कडपा वायरोलॉजी लैब में आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान चारों मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। मरीजों को कोविड वैक्सीन की दो डोज भी लग चुकी थीं, जबकि उनमें से एक ने बूस्टर डोज भी ली थी।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button