जनसंवाद करते हुए संस्कारधानी में निकली भारत जोड़ो यात्रा : कुलबीर

राजनांदगांव। देश में एकता और अखंडता कायम हो इन्हीं उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा लगातार निकाली जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 8 दिसंबर को उत्तर ब्लॉक के वार्ड 31, 32, 33 लखोली में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 8 दिसंबर गुरूवार को राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत उत्तर ब्लॉक के लखोली के जनता कालोनी के सांई बाबा, गणेश जी, हनुमान जी व हनुमान लला की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात अरिहंत महिला समूह व जनता कल्याण महिला मंडल की महिलाओं से जनसंवाद कर महिलाओं के साथ यात्रा की शुरूआत हुई, जो वार्ड 31 का भ्रमण करते हुए शंकर मंदिर पहुंची, जहां पर पूजा-अर्चना कर यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा राहुल नगर पहुंचाने पर प्रज्ञा बुद्ध विहार में एकता महिला मंडल की महिलाओं द्वारा फुल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात यात्रा वार्ड 32 के गौरा चौक पहुंची, जहां पर भोलेबाबा मंदिर में श्रीफल चढ़ाकर यात्रा आगे के लिए निकली जो ब्रम्हदेव चौक, लखोली शंकर मंदिर और हनुमान में पूजा कर मत्था टेका। इसके बाद यात्रा बैगापारा वार्ड नंबर 33 के कर्मा भवन पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली ने भारत जोड़ो नफरत तोड़ो के नारे लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की खोखले वादे, गलत आर्थिक नीतियों व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं व उनके उपलब्धियों को गिनाया।
भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने जनसंवाद करते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का एक मात्र उद्देश्य है कि एकता और भाईचारे कायम हो आज राहुल गांधी जी बीमार देश को उठाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं केन्द्र में बैठी भाजपा नीत मोदी सरकार अंग्रेजों की तरह धार्मिक उन्माद फैलाओ और देश की जनता को आपस में लड़ाओ और राज करो नीति पर काम कर रही है। आज महंगाई 20 साल के शीर्ष पर पहुँच चुकी, बेरोजगारी दर 50 साल के उच्चतम स्तर पर है। आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रही है।
यात्रा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री नरेश शर्मा, पार्षद भागचंद साहू, मनीष साहू, मधुकर वंजारी, महेश साहू, चंद्रकला देवांगन, डा. पोषण साहू, नरेश साहू, मोहनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अमित जंघेल, अब्बास खान, मुस्तफा जोया, सोनूराम साहू, प्रमोद बागड़ी, मनीष अग्रवाल, डा. राकेश कुमार, सैय्यद अफजल, सुरेन्द्र देवांगन, हर्ष साहू, संगीता साहू, गोपी रजक, विलियम बंसोड, हितेश गोन्नाडे, रामनाथ निर्मलकर, सुनीता सिन्हा, अब्दुल कयूम खान, अर्जुन सिंह कुर्रे, सुकृत गुप्ता, विजय अग्निहोत्री, उमेश साहू, जयेश साहू, शिवम गढपायले, सोनूराम साहू, आशीष रामटेके, प्रियेश मेश्राम, विद्या तिरपुडे, राजेश यादव, पूनम रजक, छगन, दुरदेशी यादव, नरेश गढ़े, विनोद कुमार, शंकर रंगारी, विनोद कुमार, हुमेश गर्ग, सोनू यादव, हरषू यादव, योगेश, कमल सिन्हा, मयंक, लेखन यादव, गोलू, सुभाष, उमेश, साहिल, मेहक खाण्डेलकर, पूजा अग्रवाल, रंजनी, राधिका, मीनेश्वरी, अनिता, सलमा, सविता, जोया, लता, कमला, नुरि, पुष्पा, हरिशंकर नेताम, पवन सिन्हा, निरू, संतोष पल्टू, ललित, रोहित सिन्हा, विकास, भौतिक सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button