Bihar Election Result Live: बिहार में फिर चला मोदी-नीतीश का जादू; जीतन राम मांझी बोले- किसी भी स्थिति में 160 से नीचे नहीं आएंगे

Bihar Chunav Result Live: जीतन राम मांझी बोले- किसी भी स्थिति में 160 से नीचे नहीं आएंगे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।’

12:27 PM, 14-NOV-2025
जदयू समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, ‘हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।’

11:56 AM, 14-NOV-2025
Anta By Poll Election Results Live: अंता सीट पर कांग्रेस की बढ़त मजबूत
राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त लगातार मजबूत हो रही है। करीब 12 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन करीब सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे स्थान पर पिछड़ गए हैं।

11:53 AM, 14-NOV-2025
Bihar Election Result Live: कांग्रेस का चुनाव आयोग पर तंज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा, ‘शुरुआती रुझान है थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। शुरुआती रुझानों में जरूर लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता भारी पड़ रहे है बिहार की जनता पर लेकिन आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट होगा कि बिहार के लोग भारी पड़ेंगे ज्ञानेश कुमार गुप्ता या ज्ञानेश कुमार गुप्ता ही भारी पड़ेंगे ये देखते हैं।’

11:44 AM, 14-NOV-2025
चुनाव आयोग के अनुसार, एनडीए ने 186 सीटों पर बनाई बढ़त
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

11:33 AM, 14-NOV-2025
‘जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में’
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिहार चुनाव के रुझान बताते हैं कि लोग नरेंद्र मोदी के साथ हैं। विशाखापत्तनम समिट के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ‘जनता का जितना विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में है, उतना किसी अन्य नेता में नहीं।’

11:26 AM, 14-NOV-2025
छपरा सीट पर पीछे चल रहे खेसारी लाल
छपरा सीट से मशहूर भोजपुरी अभिनेता शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा की छोटी कुमारी करीब 1500 वोटों से आगे चल रही हैं।

11:15 AM, 14-NOV-2025
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप पिछड़े
राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन से सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। वहीं महुआ सीट से तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी पीछे चल रहे हैं।

11:06 AM, 14-NOV-2025
एनडीए रुझानों में दोहरे शतक की ओर
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुबह 11 बजे तक 190 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन 50 सीटों पर आगे है।

10:43 AM, 14-NOV-2025
भाजपा बोली- जनता ने तेजस्वी को नकार दिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, ‘बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है… तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।’

10:36 AM, 14-NOV-2025
बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला
जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला हो रहा है। अब यहां पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर महदी आगे हो गए हैं। हालांकि उनके और नेकां के आगा सैयद महमूद अल मोसावी के बीच सिर्फ वोटों का अंतर है।

10:08 AM, 14-NOV-2025
एनडीए ने 160 सीटों पर बनाई बढ़त
सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 160 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 80, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।

10:04 AM, 14-NOV-2025
जदयू, भाजपा से भी आगे निकली
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में सुबह 10 बजे तक जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू फिलहाल 61 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 56 सीटों पर आगे है। राजद 33 सीटों पर आगे है।

09:41 AM, 14-NOV-2025
नगरोटा सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे
जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट से भाजपा की देवयानी राणा आगे चल रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह दूसरे स्थान पर हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार शमीम बेगम तीसरे स्थान पर हैं।
09:35 AM, 14-NOV-2025
रुझानों में बिहार में फिर नीतीश सरकार
रुझानों में सुबह साढ़े नौ बजे तक के आंकड़ों में एनडीए 150, महागठबंधन 75, जन सुराज 3 और अन्य एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

09:24 AM, 14-NOV-2025
‘अभी शुरुआती रुझान, प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं’
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है… मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।’

09:20 AM, 14-NOV-2025
भाजपा ने बनाई बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बांकीपुर, कुम्हरार, दीघा, बाढ़, हाजीपुर, साहेबगंज, बरुराज, कुढ़नी, पूर्णिया सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

09:12 AM, 14-NOV-2025
मिजोरम की डाम्पा सीट के उपचुनाव के शुरुआती रुझान आए सामने
मिजोरम की डाम्पा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर लालथंगलियाना आगे चल रहे हैं। वहीं जोराम पीपल्स मूवमेंट के उम्मीदवार वनलालसेलेवा दूसरे नंबर पर हैं।

09:05 AM, 14-NOV-2025
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में भाजपा पांच सीटों पर आगे है
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 5 सीटों पर, RJD 2 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

09:02 AM, 14-NOV-2025
सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों में एनडीए को बढ़त
सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीएन ने 111 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं महागठबधंन भी ज्यादा पीछे नहीं है और 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जन सुराज पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

08:56 AM, 14-NOV-2025
पंजाब की तरनतारन सीट पर शिअद की प्रत्याशी आगे
पंजाब की तरनतारन सीट से शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी और तीसरे पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

08:48 AM, 14-NOV-2025
राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे
राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के सतीश कुमार पिछड़ गए हैं।

08:45 AM, 14-NOV-2025
भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया में जय बाबा गोविंद मंदिर और मां जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।’

08:29 AM, 14-NOV-2025
Bihar Election Result Live- एनडीए की बढ़त बरकरार
सुबह साढ़े 8 बजे के रुझानों के अनुसार, एनडीए ने 70, महागठबंधन ने 35, जनसुराज ने 3 और अन्य ने तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

08:26 AM, 14-NOV-2025
जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
हैदराबाद के यूसुफगुडा स्थित कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में स्थापित मतगणना केंद्र का वीडियो। जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।

08:23 AM, 14-NOV-2025
Bihar Chunav Result Live: तेजस्वी बोले- हम सरकार बना रहे हैं
महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, ‘हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।’

08:21 AM, 14-NOV-2025
एनडीए ने बनाई बढ़त
सुबह आठ बजे तक के रुझानों में एनडीए 22, महागठबंधन 13, जन सुराज 2 और अन्य एक सीट पर आगे हैं।
08:18 AM, 14-NOV-2025राजस्थान के बारां में एक मतगणना केंद्र के बाहर का वीडियो। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। भाजपा नेता कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।

08:15 AM, 14-NOV-2025
एनडीए ने बनाई बढ़त
बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में एनडीए 18, महागठबंधन 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08:11 AM, 14-NOV-2025
एनडीए ने चार सीटों पर बनाई बढ़त
शुरुआती रुझानों में एनडीए चार सीटों पर और महागठबंधन एक सीट पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर अन्य आगे हैं।

08:00 AM, 14-NOV-2025
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है या फिर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे। साथ ही उपचुनाव की आठ सीटों पर भी मतगणना शुरू हो गई है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button