वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ISSF वर्ल्ड कप में पदक विजेता ईशा सिंह और मनु भाकर को दी बधाई

रायपुर, 27 जुलाई 2026. वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह तथा कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाडि़यों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ईशा सिंह और मनु भाकर की सफलता देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से विश्व स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला खिलाडि़यों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और बढ़ती क्षमता का परिचायक है। उन्होंने ईशा सिंह और मनु भाकर को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button