गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर 29 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में उसकी सार्थक भूमिका सुनिश्चित होती है।

गुरु पूर्णिमा पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा – ‘‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥‘‘
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन अवसर हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, सदाचार, सफलता और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button