देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

रायपुर, 2 अगस्त 2026. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देशव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

देशभर के लगभग 25 हजार केंद्रों पर एक साथ आयोजित इस अभियान में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम में MY Bharat के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा क्लबों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 100 सप्ताह तक संचालित होने वाले नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार देशभर में जनजागरूकता, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिटनेस गतिविधियां, योग एवं ध्यान, सामुदायिक सहभागिता तथा अन्य रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जशपुर जिले में अभियान के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, घोलेंग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन देखा और सुना। विद्यालय के प्राचार्य श्री दुर्गेश पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button