भारत सरकार ने 14 अप्रैल को घोषित किया अवकाश…

रायपुर, 12 अप्रैल।  भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसे राजपत्र में आज की तारीख में प्रकाशित किया गया है।

बता दें, आंबेडकर जयंती को छुट्टी जरूर रहती है। मगर सरकारी कैलेंडर में इसकी छुट्टी का उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती के दो-तीन दिन पहले केंद्र सरकार अवकाश घोषित करता है। हालांकि, 2021 में एक हफ्ते पहले छुट्टी की घोषणा की गई थी। उसे बंगाल चुनाव से जोड़कर देखा गया था।  पिछले साल 2022 में 11 अप्रैल को अवकाश का ऐलान किया गया था। मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है। हर साल भारत सरकार स्पेशल आर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती सार्वजनिक अवकाश (Holiday on Ambedkar Jayanti) होता है। लिहाजा, केंद्र और राज्य के सारे संस्थानों में छुट्टियां रहती हैं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button