राहुल गांधी ने असम के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

बोकाजान: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

घोषणापत्र में 11 क्षेत्रों पर फोकस

घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच गारंटी’ भी जारी की थीं-
बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार रुपये तक का कर्ज।
सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये की पेंशन।
25 लाख रुपये का कैशलेस इलाज।
भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा।
जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के अंदर दोषियों को सजा ।

राज्य में कब होगा मतदान?

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा?

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, (दिवंगत गायक) जुबीन गर्ग ने सबकी मदद की। सबको सम्मान दिया। प्यार-मोहब्बत की बात की। एकता और भाईचारे की बात की। जो भी गरीब व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी के साथ लौटता था। जुबीन गर्ग की विचारधारा, हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ थी। हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया, चाहे वह तरुण गोगोई हों या सोनावाल हों।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button