हैदराबाद में चार साल की बच्ची की पिटाई के आरोप में स्कूल की सहायिका गिरफ्तार


हैदराबाद. हैदराबाद के एक स्कूल में नर्सरी कक्षा की चार वर्षीय बच्ची को एक सहायिका ने कथित तौर पर पीटा. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. सोशल मीडिया पर प्रसारित इस घटना के वीडियो में कथित तौर पर सहायिका बच्ची को मारती और जमीन पर धकेलती नजर आ रही है.
अपनी शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया कि सहायिका ने जानबूझकर उनकी बेटी पर हमला किया. जीदीमेटला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सहायिका को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच जारी है.





