India vs South Africa 2nd ODI 2025: भारत का स्कोर 100 रन, कोहली-ऋतुराज क्रीज पर, द.अफ्रीका को दो सफलता

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने की होगी।

यशस्वी जयसवाल 22 रन के निजी स्कोर पर आउट

भारत के लिए आज ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जयसवाल कुछ खास सफल नहीं रहे। 38 गेंद खेलकर उन्होंने 22 रन बनाए और मार्को यानसेन की गेंद पर कॉर्बिन बॉश को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही भारत ने 62 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया।

भारत ने छुआ 100 रन का आंकड़ा

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जायसवाल के साथ विराट कोहली मौजूद हैं। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 14 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित और यशस्वी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन रोहित नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेट के पीछे डिकॉक को कैच थमा बैठे। बर्गर ने अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने नॉटआउट दिया। दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू लिया और रिप्ले में दिखा कि गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर डिकॉक के हाथों में गई। इस तरह रोहित की पारी का अंत हुआ। रोहित आठ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button