रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया


रांची: झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तब हुई] जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक] विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई&भाषा’ को बताया] Þउतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि] वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया] क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था। कुमार ने बताया] रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई। संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी] जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई।




