राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा: कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी का अपमान, सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में आज अंतिम हफ्ते की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सांसद रहे पूर्व जनप्रतिनिधियों के निधन पर शोक संदेश पढ़े। पूर्व सांसदों के सम्मान में सांसदों ने मौन रखा। इसके बाद पीएम मोदी के कथित अपमान को लेकर लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।

प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को माफी मांगने के लिए कहा

इसके बाद लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में एक भाजपा सांसद ने विरोधियों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर सख्त एतराज जताते हुए प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को माफी मांगने के लिए कहा और भाजपा नेता ने माफी मांगी। रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की रैली में पीएम मोदी के कथित अपमान का जिक्र करते हुए कहा, ‘कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदे जाने की बात कही गई। कांग्रेस पार्टी ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। पार्टी नेतृत्व को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना…

रिजिजू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा पार्टी नेतृत्व कार्यक्रम में मौजूद था। उसी दौरान पीएम मोदी की कब्र खोदे जाने जैसे नारे लगाए गए। इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस देश के लिए नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री के कथित अपमान के इस मामले में पूरा सत्तापक्ष आक्रामक दिखा। जब रिजिजू ने माफी मांगने की बात कही, तो सदन में मौजूद अन्य सांसद-मंत्री भी उनके समर्थन में बोलते दिखे। अर्जुन राम मेघवाल, खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत तमाम भाजपा सांसदों ने एकस्वर में कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button