अटल की नीति में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव था: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी नीति में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी। योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ंिसह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

लोकभवन में अपने संबोधन में योगी ने कहा, ह्लदेश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल की आज पावन जयंती है। वाजपेयी ने उत्तरप्रदेश का देश की संसद में कई बार प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा, ह्लये हमारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सौभाग्य है कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को विकास के नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का काम किया।

योगी ने कहा, ह्लइस वर्ष अटल जी के जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे देश मे हर्षोल्लास के साथ, अटल जी की कविताओं के काव्य पाठ के साथ, उनकी पत्रकारिता को लेकर, संसद व अंतरराष्ट्रीय मंचों के भाषणों को लेकर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं।ह्व उन्होंने कहा, ह्लअटल जी की पैतृक भूमि उत्तरप्रदेश में ही आगरा के बटेश्वर में है, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी कानपुर में अर्जित की। बलरामपुर से देश की संसद में पहली बार चुने गए और संसद में सर्वाधिक बार उत्तरप्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया। उनका विराट व्यक्तित्व पूरे देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान करता है।’’

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता एवं सहृदयता के प्रतीक, हमारे प्रेरणा पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेशवासियों को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा, राजनेता से राष्ट्रनेता तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है। उनके नीति में दूरदृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था, निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी।

योगी ने कहा, ‘‘मां भारती के मस्तक को ऊंचा करने एवं राष्ट्र की उन्नति में उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया, लोकतंत्र के प्रति उनकी अगाध आस्था, वंदनीय है।’’ योगी आदित्यनाथ ने काशी ंिहदू विश्व विद्यालय के संस्थापक पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा, ‘‘मालवीय ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में और स्वतंत्र भारत के लिए शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए 1916 में काशी ंिहदू विवि की स्थापना करके एक दृष्टि दी थी, उनकी इन सेवाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज महामना के जयंती के अवसर पर उन्हें भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

योगी ने कहा, ‘‘हमारा सौभाग्य है कि लखनऊ के महान योद्धा महाराजा बिजली पासी, जिन्होंने भारत की सनातन परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये, विदेशी हुकूमत की जड़ों व आक्रांताओं का पूरी मजबूती से डटकर मुकाबला किया, आज उनकी भी पावन जयंती है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लहमारी डबल इंजन की सरकार महाराजा बिजली पासी से जुड़े उनके किलों के पुनरुद्धार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आज के इस अवसर पर उनके स्मृतियों को भी नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

इस बीच, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा ह्लपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी, शब्दों में संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी और उन्होंने सत्ता को सदैव जनसेवा का माध्यम माना।

उन्होंने कहा, ‘‘पोकरण के साहसिक निर्णय ने भारत को आत्मविश्वास और सामर्थ्य का नया बोध कराया। अटल जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मजबूत राष्ट्र ही मानवीय मूल्यों की सच्ची रक्षा कर सकता है। मौर्य ने कहा, ह्लप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वही राष्ट्र प्रथम की भावना आज नए भारत की कार्यसंस्कृति बनकर जन-जन तक पहुंच रही है। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामना भी दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ह्लभारत रत्न, भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, हम सभी के प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। पाठक ने कहा कि समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button