शनिवार 27 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- दिनमान सहायक रहेगा. कानूनी मामले में सावधानी बरतें. नाैकरी में ​स्थिति यथावत रहेगी. . व्यवसाय में अचानक लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

वृषभ:- व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी. संपत्ति में वृद्धि होगी. नाैकरी में वर्चस्व बढ़ेगा. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.

मिथुन:- आत्मबल बना रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में विस्तार होगा. मेहमान आगमन संभव है.

कर्क:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. राजकाज में परेशानी होगी. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. ऋण में कमी आएगी. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे.

सिंह:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. सहोदरों से मनमुटाव रहेगा. कार्य क्षेत्र में परेशानी होगी. असावधानी से व्यवसाय में धन हानि संभव है. सुख में कमी रहेगी.

कन्या:- मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलेगा. भू संपत्ति का साैदा पट सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. चोट चपेट से बचें.

तुला:- बल और साहस में वृदि्ध होगी. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यालय में दबदबा बढ़ेगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में अचानक लाभ होगा.

वृश्चिक:- मानसिक तनाव से बचें. संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे. नौकरी में वाद विवाद से दूरी बनाए रखें. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घर में शांति बनाए रखें.

धनु:- अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. स्वविवेक से अटका कार्य बनेगा. भाग दौड़ लगी रहेगी. नाैकरी में सुधार आएगा. व्यवसाय में लाभ होगा. विरोधी से बचें.

मकर:- नाैकरी में नई जिम्मेदारी आ सकती है. अटके कार्य में सफलता मिलेगी. अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. यात्रा संभव है.

कुंभ:- आत्मबल बनाए रखें. स्वजनों से मनमुटाव रहेगा. नाैकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा. सेहत नरम रहेगी.

मीन:- व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे. नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. व्यवसाय में विस्तार होगा. घर में आनन्द रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 07 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 14 प्रविष्टे, 07 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष अष्टमी 11.59 तक उपरांत नवमी, उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र 08.42 तक उपरांत रेवती नक्षत्र, व​िरयान योग 10.12 तक उपरांत परिध योग, बव करण 11.59 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात. शुभांक 9,3

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी. आ​​र्थिक ​​स्थिति उत्तम रहेगी. भू संपत्ति में वृदि्ध हो सकती है. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. संतान सुख में वृदि्ध होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, न्याय आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. शोध कार्य में लगे जातकों को सफलता मिलेगी. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. आध्या​​त्मिक क्षेत्र में रुचि रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- सांय 16.30 से 18.00 तक

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button