Blast on New Year: नए साल पर स्विट्जरलैंड के स्की रिजॉर्ट में धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

Blast on New Year: स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका स्की रिजॉर्ट के लिए मशहूर शहर क्रांस मोंटाना में हुआ। क्रैंस-मोंटाना शहर स्विस आल्प्स के बीच में है। धमाका रिजॉर्ट के रेस्तरां में हुआ, जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट वाली जगह को सील कर जांच की जा रही है। एहतियातन रिजॉर्ट के आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। धमाका किसी दुर्घटना की वजह से हुआ या यह कोई हमला है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, ‘आग आज सुबह करीब 1:30 बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नाम के एक बार में लगी। घटना के वक्त इमारत में सौ से ज्यादा लोग थे और कई लोगों की मौत की आशंका है और कई लोग घायल हुए हैं।’ लैथियन ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए एक रिसेप्शन सेंटर और हेल्पलाइन शुरू की गई है। लैथियन ने कहा, ‘हम अभी अपनी जांच की शुरुआत में हैं, लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button