Sunetra Pawar Oath Live: राज्यपाल ने सुनेत्रा पवार को दिलाई शपथ, महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री


Sunetra Pawar Oath Ceremony Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं महायुति की घटक दल एनसीपी आज अपने नए अध्यक्ष का भी चुनाव कर सकती है।
राज्यपाल ने दिलाई सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम पांच बजे एनसीपी की नेता सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विमान हादसे में उनके पति अजित पवार के निधन के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री बनी हैं।





