स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी: योगी आदित्यनाथ


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मर्हिष स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी वैचारिक प्रखरता देश और समाज को सतत नवचेतना और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट में कहा, ”वैदिक चेतना के महान उद्घोषक एवं आध्यात्मिक ंिचतक, आर्य समाज के संस्थापक, मर्हिष स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”
उन्होंने कहा, ”असीम ज्ञान और उच्च गुणों से सम्पन्न स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन समाज-उत्थान, राष्ट्र-जागरण और मानव-कल्याण के पावन कार्यों में बीता।” योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में कहा, ”उनका (स्वामी दयानंद) तेजस्वी व्यक्तित्व और वैचारिक प्रखरता देश और समाज को सतत नवचेतना और प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।”
मर्हिष दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को टंकारा में हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन वैदिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सर्मिपत कर दिया। उन्होंने अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से समाज को समृद्धि, स्वतंत्रता और समानता की ओर प्रेरित किया।





