कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल यौन उत्पीड़न के कथित मामलों की जांच कर रही विशेष जांच समिति (एसआईटी) के समक्ष सोमवार को पेश हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ममकूटाथिल से एसआईटी यौन उत्पीड़न के पहले मामले में पूछताछ कर रही है, जिसमें विधायक पर एक महिला से दुष्कर्म करने और बाद में उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप है।केरल उच्च न्यायालय ने 12 फरवरी को उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत प्रदान की थी और जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार, वह पेरूकाडा स्थित पुलिस क्लब में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए। अदालत ने उन्हें अपना मोबाइल फोन जमा करने और आवश्यकता पड़ने पर अगले तीन दिन तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पूछताछ के लिए उपस्थित होने का भी आदेश दिया था।
उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि ममकूटाथिल को पूछताछ के लिए पेश होने पर हिरासत में माना जाएगा, ताकि मेडिकल जांच या पौरुष परीक्षण समेत जांच की सभी आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित पलक्कड़ के विधायक यौन उत्पीड़न के कुल तीन मामलों का सामना कर रहे हैं। दो मामलों में उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि तीसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और पथनमथिट्ठा जिला न्यायालय द्वारा बाद में जमानत दिए जाने से पहले वह जेल में रहे।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button