राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों को लेकर आज अहम दिन, बस अब कुछ ही देर में होगा जारी


राजस्थान: आज राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का एग्जाम दे चुके लाखों छात्रों के लिए अहम दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित होंगे।
राजस्थान बोर्ड के टॉपर्स की होगी बल्ले-बल्ले
बस अब कुछ ही घंटे की देरी में राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम मिलेगा। सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं।
जानें पिछले साल कौन था टॉपर? लड़कियों ने मारी थी बाजी
राजस्थान 10 वीं बोर्ड 2025 के नतीजों की बात करें तो पहले स्थान पर भावना थीं, जिन्होंने 99.67% अंक हासिल करके पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर ने जगह बनाई थी। दोनों ने बराबर अंक अर्जित किया था। इनका प्रतिशत 99.50% था। रिजल्ट में लड़कियों को दबदबा था। इस बार देखना होगा कि लड़के या लड़कियां कौन बाजी मरता है?
Rajasthan Board 10th Result 2026: दोपहर एक बजे प्रेसवार्ता करके दी जाएगी रिजल्ट की जानकारी
राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट प्रेसवार्ता करके जारी किया जाएगा। इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट से संबंधित जरूरी आंकड़े साझा किए जाएंगे। यह प्रेसवार्ता दोपहर एक बजे होगी।
जानें कैसे चेक करें राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
राजस्थान 10वीं बोर्ड के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका बता रहे हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com विजिट करना है। इसके बाद होमपेज पर ” Rajasthan Board Class 10th Result 2026″ लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें। दिए फार्म बॉक्स पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब आपका आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
दिलावर ने दी अग्रिम शुभकामनाएं
राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और परिजनों में बेसब्री से इंतजार है। इस बीच प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री दिलावर ने छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी है। आगे वो एक्स पर लिखते हैं, ये एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विद्यार्थियों को समय पर आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में लाभ मिलेगा।सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!






