सेबी और आईईपीएफए शुक्रवार को भुवनेश्वर में ‘निवेशक शिविर’ आयोजित करेंगे

नयी दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक सेबी और निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) 27 मार्च को भुवनेश्वर में छठे ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन करेंगे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को उनके रुके हुए लाभांश और बिना दावे वाले शेयरों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद करना है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाला आईईपीएफए और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) मिलकर इस शिविर को शेयर बाजार की प्रमुख संस्थाओं (बीएसई, एनएसई, सीडीएसएल और एनएसडीएल) के सहयोग से आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में शेयर का रिकॉर्ड रखने वाली बड़ी कंपनियां (आऱटीए) जैसे केफिन टेक्नोलॉजीज और कैम्स भी हिस्सा लेंगी।

शिविर के जरिये उन निवेशकों की मदद की जाएगी जिनके लाभांश पिछले छह-सात वर्षों से अटके हुए हैं। साथ ही, निवेशकों को अपने खातों की जानकारी (केवाईसी) सुधारने, वारिस का नाम जोड़ने और आईईपीएफए के पास लंबित दावों को निपटाने की सुविधा भी दी जाएगी। सेबी ने कहा है कि शिविर में आने वाले शेयरधारकों या उनके प्रतिनिधियों को अपने साथ पहचान के लिए सरकारी दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइंिवग लाइसेंस लाना अनिवार्य है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button